Uncategorized

पहाड़पुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह मीडियेटर विमल कुमार पांडेय उपस्थित थे

पहाड़पुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी

जमशेदपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा संचालित 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत सभागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह मीडियेटर विमल कुमार पांडेय उपस्थित थे। उनका स्वागत पंचायत के मुखिया अजब सिंह ने सम्मानित कर किया । मुखिया ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अभियान की सराहना की। डालसा पीएलवी निताई चन्द्र गोराई ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाओं तथा पीड़ित प्रतिकार योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में पीएलवी अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है। वहीं मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता विमल कुमार पांडेय ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, डायन प्रथा, नशामुक्ति एवं अन्य कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी समस्या पर बेझिझक संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की।
इस दौरान पंचायत सचिव सोनिया कुमारी एवं मुखिया अजब सिंह ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सुषेण चन्द्र महतो, निताई चन्द्र गोराई, मनोज कुमार महतो, चैतन नायक सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!