Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा रोड नंबर-5 जलजमाव समस्या को लेकर बीडीओ से मिले जनप्रतिनिधि, शीघ्र समाधान की मांग

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 स्थित काली मंदिर के समीप पिछले कई महीनों से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आज ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से मुलाकात की गई। इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बागबेड़ा कॉलोनी के अध्यक्ष अजीत सिंहा ने संयुक्त रूप से बीडीओ का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, गंदे पानी के जमाव से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है

बागबेड़ा रोड नंबर-5 जलजमाव समस्या को लेकर बीडीओ से मिले जनप्रतिनिधि, शीघ्र समाधान की मांग

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के रोड नंबर-5 स्थित काली मंदिर के समीप पिछले कई महीनों से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए आज ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से मुलाकात की गई।

इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बागबेड़ा कॉलोनी के अध्यक्ष अजीत सिंहा ने संयुक्त रूप से बीडीओ का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, गंदे पानी के जमाव से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ज्ञापन के माध्यम से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर इस समस्या का स्थायी समाधान कराने का आग्रह किया गया।

उप मुखिया संतोष ठाकुर ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाना और उनके समाधान तक प्रयासरत रहना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास केवल समस्याओं को सामने लाना नहीं, बल्कि समाधान सुनिश्चित होने तक निरंतर संघर्ष करना है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रखंड प्रशासन इस जनहित के विषय पर त्वरित एवं सकारात्मक पहल करेगा, जिससे रोड नंबर-5 काली मंदिर क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!