Uncategorized

सुंदरनगर में डालसा का मोबाईल वैन पहुंचा , दी गई विधिक जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन बुधवार को सुंदरनगर पहुंचा। सुंदरनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप में स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया गया

सुंदरनगर में डालसा का मोबाईल वैन पहुंचा , दी गई विधिक जानकारी


जमशेदपुर- जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा के मोबाईल वैन बुधवार को सुंदरनगर पहुंचा। सुंदरनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप में स्कूली बच्चों को कानून के प्रति जागरूक किया गया


इस दौरान लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य योगिता कुमारी डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायशवाल , सुनील पांडेय, अरुण रजक , ग्लोरिया पूर्ति सीमा देवी , बालेश्वर दास , जयंतो नंदी , रीना तिवारी , चैतन्य नायक , सूरज कुमार, निलेश पाल ने डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट , बाल विवाह, बाल श्रम चाईल्ड प्रोटेक्शन, गुड टच बैड टच ,चाईल्ड ट्रैफिकिंग, नशा उन्मूलन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई


इसके अलावा करणडीह ब्लॉक परिसर स्थित आधार स्थाई केंद्र करनडीह चौक,सुंदरनगर यात्री पड़ाव, तुरामडीह ,कुदादा आदि जगहों में भी कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!