Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो नगर निगम के सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा प्राइवेट कंपनी की तरह काम ना करें निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई

विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के खिलाफ महाधरना पर बैठे , जिसमें हजारों की संख्या मे एनडीए समर्थक शामिल हुए । जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम में वर्तमान में भष्टाचार देखने को मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मेयर अपने पति की जीत के लिए कार्य कर रही है । विधायक श्री राय ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देकर आवाज उठाई है । वर्तमान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता नगर निगम की मेयर हैं। मानगो गांधी मैदान में आयोजित विशाल महाधरना में एनडीए के समर्थक के अलावा स्थानीय जनता भारी संख्या में मौजूद रही

मानगो नगर निगम के सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा प्राइवेट कंपनी की तरह काम ना करें निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई

जमशेदपुर – विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के खिलाफ महाधरना पर बैठे , जिसमें हजारों की संख्या मे एनडीए समर्थक शामिल हुए । जदयू विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम में वर्तमान में भष्टाचार देखने को मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मेयर अपने पति की जीत के लिए कार्य कर रही है । विधायक श्री राय ने अपने ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना देकर आवाज उठाई है । वर्तमान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता नगर निगम की मेयर हैं। मानगो गांधी मैदान में आयोजित विशाल महाधरना में एनडीए के समर्थक के अलावा स्थानीय जनता भारी संख्या में मौजूद रही

सभी लोग मानगो नगर निगम की कार्यशैली, कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में बाधा के विरोध में नारे लगा रहे थे । इधर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता धरना स्थल पर पहुंचीं और क्षेत्र के विधायक सरयू राय का अभिवादन किया जो चर्चा का विषय बन गया है । विधायक सरयू राय ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम कर रहा है, जहां कमीशनखोरी चरम पर है और विकास कार्य समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं । धरना को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया कि मानगो नगर निगम में 2 से 5 प्रतिशत तक कमीशन मांगा जा रहा है । उन्होंने यह भी दावा किया कि क्षेत्र के एक बिल्डर से ₹5 लाख की मांग भी की गई है और नगर निगम की कार्यप्रणाली से आम जनता, ठेकेदार और व्यवसायी सभी परेशान हैं । उन्होंने कहा कि यह आंदोलन नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ है । सरयू राय ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में एनडीए के कार्यकर्ता इस आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे । विधायक सरयू राय ने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान में जो हालात दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि मेयर क्षेत्र के पूर्व मंत्री अपने पति की विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए तैयारी कर रही हैं । श्री राय ने कहा कि अपर नगर आयुक्त उनकी चिट्ठियों का जवाब नहीं देते जबकि नियमानुसार उन्हें जवाब देना होगा। अगर वो विधायक-सांसद की चिट्ठियों का जवाब नहीं देंगे तो विधायी प्रक्रिया में उन्हें दंडित करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अब तक जो हुआ, सो हुआ। आज से ठीक से काम करे नगर निगम तो सारा कुछ टीक हो जाएगा। इसके पूर्व भाजपा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि मेयर साहिबा को समझना चाहिए कि उनके पार्षद भी उनसे खुश नहीं हैं। उनके इलाकों में काम नहीं हो रहा है। आप मेयर हैं अगर काम समझ में नहीं आ रहा हो तो आप इस्तीफा दे दें। आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि ये जब से मेयर चुनी गईं हैं, तब से विकास कार्य बंद हो गए। नगर निगम तो अब विधायक फंड भी रोक रहा है। यह सब अब नहीं चलेगा।
मेयर प्रत्याशी रहीं संध्या सिंह ने कहा कि सुधा गुप्ता मानगो की नहीं हैं। उन्हें मानगो की गलियों के बारे में पता नहीं है। इसलिए, उन्हें जो दिखाया-समझाया जाता है, वो उसके हिसाब से चलती हैं। संध्या सिंह ने जानना चाहा कि उनके पति नीरज सिंह जब पानी हेतु टैंकर सेवा कर रहे थे तो उसे क्यों रोका गया? उन्होंने कहा कि टैंकर रोक कर आप जनता के दिलों से न तो नीरज सिंह को निकाल पाएंगी और न ही संध्या सिंह को।
धरना को जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, रवींद्र सिंह सिसौदिया, पवन सिंह, अमृता मिश्रा, उषा यादव, शिरीन अख्तर, ममता सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, सतीश सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, अजय कुमार, विकास साहनी आदि ने भी संबोधित किया।
वहीं कार्यक्रम में आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, अशोक चौहान, विजय सिंह, ठाकुरजी, संजीव सिंह, आकाश शाह, उमाशंकर सिंह, अंजली सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राजेश सिंह, दीपक, अनंत पांडेय, जीतेंद्र साव, मंजू सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश लोधी, लक्ष्मी सरकार, अमरेंद्र पासवान, संजीव मुखर्जी, सत्येंद्र जी, केके महतो, निसार अहमद, किरण सिंह, संजय सिंह, अशोक कुमार, दीपू उर्फ उपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, जीतू सिंह परमार, राजू प्रजापति, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, बबुआ सिंह, शेषनाथ पाठक, हेमंत पाठक, सोनू सिंह, करण सिंह, राजेश पांडेय, जीतेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे । मंच संचालन सुबोध श्रीवास्तव और आभार प्रदर्शन विवेक पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!