कोडरमा जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनंदन
कोडरमा जिला बार एसोसिएशन ने आज कोडरमा जिला बार भवन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया श्री शुक्ल तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतने के बाद कोडरमा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुचें थे l इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री शुक्ल को पुष्पगुच्छ ,माला और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया l श्री शुक्ल का भव्य, शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया

कोडरमा जिला बार एसोसिएशन ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनंदन

कोडरमा जिला बार एसोसिएशन ने आज कोडरमा जिला बार भवन में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया श्री शुक्ल तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतने के बाद कोडरमा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुचें थे l इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री शुक्ल को पुष्पगुच्छ ,माला और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया l श्री शुक्ल का भव्य, शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जगदीश सलूजा ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने पिछले तीन दशक से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है तथा अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने का कार्य किया है l श्री सलूजा ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में पिछले 15 बर्षों में शानदार उपलब्धियों से भरा कार्यकाल दिया है l कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री शुक्ल ने हज़ारों अधिवक्ताओं का समुचित इलाज कराया वही उनके परिजनों का भी हर तरह से ख्याल रखा यही वजह है कि श्री शुक्ल को देश के आठ राज्यों में अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया है l साथ ही पिछले दिनों झारखंड विधि महाविद्यालय ने विधि रत्न से भी सम्मानित किया है l श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की हर स्तर पर रक्षा होंगी l कोडरमा बार एसोसिएशन में आधारभूत संरचना बढ़ाने के लिए कार्य कराया जायेगा l उन्होंने कोडरमा बार एसोसिएशन द्वारा झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में उनको समर्थन दिए जाने पर सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया
श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड में बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराया जाना चाहिए ताकि झारखंड मेंअधिवक्ता निर्भीकता से अपना दायित्व निभा सके l उन्होंने कहा कि झारखंड एक मात्र ऐसा राज्य है जहांअधिवक्ताओं के कल्याण की सबसे अधिक योजनाएं चलती है lभविष्य में भी अन्य योजनाओं को मूर्त रूप दिलाया जायेगा l कोडरमा जिला बार एसोसिएशन का भी चुनाव जल्द कराया जाएगा
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री धीरज जोशी,सरकारी अधिवक्ता श्री तारकेश्वर प्रसाद,अपर सरकारी अधिवक्ता श्री सुधीर कुमार ,सुखदेव यादव,महावीर राम,राकेश झा,अरुण मिश्रा,अरुण कुमार ओझा,रीतभ कुमारी,सुधांशु कुमार, जयगोपाल,और प्रभाकर मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए और श्री शुक्ल का अभिनंदन किया l धन्यवाद ज्ञापन जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री धीरज जोशी ने किया l झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कोडरमा बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से भेंट की और उनका आभार प्रकट किया l
प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से भी मिले राजेश शुक्ल,कई समस्याओं पर की वार्ता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कोडरमा के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश आर के मिश्र से मुलाकात की और कोडरमा बार एसोसिएशन के बार भवन बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया,श्री मिश्र ने कहा कि जल्द भूखण्ड सुलभ कराने की दिशा में काम होंगा l श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओं की कई समस्याओं को भी उन्हें बताया और समाधान का आग्रह किया l
श्री शुक्ल के साथ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सलूजा,उपाध्यक्ष धीरज जोशी,सरकारी वकील तारकेश्वर प्रसाद सहित जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश से भेंट की



