Uncategorized

कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत एमजीएम अस्पताल में 30 बेबी किट का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा टाटानगर द्वारा रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत आज एम जी एम अस्पताल मानगो में नवजात कन्याओं की माताओं के बीच 30 बेबी किट का वितरण किया गया इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन परिवारों को प्रोत्साहित करना था, जिनके घर कन्या रत्न का जन्म हुआ है ताकि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहें तथा समाज में “बेटी बचाओ – बेटी बढ़ाओ” के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया जा सके

कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत एमजीएम अस्पताल में 30 बेबी किट का वितरण

जमशेदपुर- मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा टाटानगर द्वारा रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत आज एम जी एम अस्पताल मानगो में नवजात कन्याओं की माताओं के बीच 30 बेबी किट का वितरण किया गया

इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन परिवारों को प्रोत्साहित करना था, जिनके घर कन्या रत्न का जन्म हुआ है ताकि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहें तथा समाज में “बेटी बचाओ – बेटी बढ़ाओ” के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

मारवाड़ी युवा मंच सदैव कन्या भ्रूण संरक्षण एवं कन्या सम्मान के प्रति समर्पित रहा है तथा विभिन्न जनसेवा अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास करता रहा है।

इस सेवा कार्य का प्रायोजन शाखा के सम्मानित सदस्य रमेश अग्रवाल (आशीर्वाद स्टोर, मानगो) द्वारा किया गया जिनके सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शाखा के अध्यक्ष आकाश मोदी, सचिव अनिमेष छापोलिया, परियोजना संयोजक रमेश कुमार अग्रवाल पंकज आगीवाल, संजय अग्रवाल, सीमांत अग्रवाल, दीपक पटवारी, निरंजन अग्रवाल एवं सौरभ अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने समाज के सभी वर्गों से कन्या सम्मान एवं संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आहवान करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!