Uncategorized

राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष 6 महीना पूरा किया

राज्य के सभी जिला औरअनुमंडल के अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

राजेश शुक्ल ने झारखण्ड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष 6 महीना पूरा किया

राज्य के सभी जिला औरअनुमंडल के अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर- झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष 6 महीना का शानदार कार्यकाल पूरा कर लिया है lआज कोल्हान के प्रमुख अधिवक्ताओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं तथा श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की भूरि भूरि प्रशंसा की और उन्हें अपना गौरव बताया

श्री शुक्ल पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और चेयरमैन है जिन्होंने झारखंड स्टेट बार काउंसिल में शानदार काम किया अधिवक्ताओं के कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की, जिनमें कल्याण राशि मिलना, पेंशन योजना शुरू कराना और युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि दिलाना प्रमुख रहा है lझारखंड बार काउंसिल जर्नल का नियमित प्रकाशन करवाया और कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलवाया l

श्री शुक्ल ने अपने 14 वर्ष 6 महीने के कार्यकाल में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं और उनके हितों के लिए कार्यक्रमों पर लगातार भारत की राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,विधि मंत्री,झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया और उनके समक्ष अधिवक्ताओं के हित के मामलों को उठाया,कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी हुआ और कई अभी विचाराधीन भी है

राज्य में अधिवक्ताओं को भयमुक्त वातावरण में काम करने को मिले,उनके लिए आधारभूत संरचना बढ़े,इसकी लगातार कोशिश श्री शुक्ल ने की है और झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया है l राज्य में आधारभूत संरचना बढ़ रही है

श्री शुक्ल ने कहा है कि झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना और संथाल परगना के दुमका में उच्च न्यायालय का बेंच स्थापित कराने की मांग उनकी राज्य सरकार के पास लंबित है वे शीघ्र ही झारखंड के राज्यपाल श्रीसंतोष कुमार गंगवार,और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इन मांगों को पूरा कराने की मांग रखेंगे

श्री शुक्ल को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष 6 महीने का कार्यकाल पूरा करने पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह ,झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री परमेश्वर मंडल,अनिल कुमार महतो,राजकुमार सहित अनेक जिला औरअनुमंडल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दिया हैऔर श्री शुक्ल के कार्यकुशलता की सराहना भी किया है

बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री रामाकांत शर्मा और उतर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़, वाइस चेयरमैन श्रीअनुराग पांडेय और तेलंगाना स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री सुनील गौड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए श्री शुक्ल को अधिवक्ता समाज का गौरव बताते हुए कहा श्री शुक्ल की कार्यकुशलता बेजोड़ और बेमिसाल है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम होंगा

बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य श्री प्रेम कुमार ओझा ने कहा है कि श्री शुक्ल ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सैकड़ों अधिवक्ताओं का इलाज कराया उनके परिवार का ख्याल रखा,जिसकी आज भी प्रशंसा सभी अधिवक्ता और उनके परिजन करते हैं lघाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कहा कि श्री शुक्ल की कार्यकुशलता और लोकप्रियता के चलते ही देश के आठ राज्यों में उन्हें अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!