जमशेदपुर के उपायुक्त सहित सिटी एसपी जीएनएससी के नगर उपायुक्त को सड़क में होने वाले लावारिस गौवंश गोलोक धाम, ध्यान फाउंडेशन में चाकुलिया भेजा जाए
जमशेदपुर के रहने वाले राजेश अग्रवाल का जिन्होंने आज ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से आग्रह की. हमारे क्षेत्र में कई बार सड़क पर लावारिस गौवंश घूमते रहते हैं, जिनके साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार ऐसे गौवंश सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं और समय पर उचित उपचार एवं देखभाल न मिलने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में कोई लावारिस गाय/गौवंश घायल अवस्था में मिले, अथवा सड़क पर असहाय स्थिति में दिखाई दे, तो ऐसे गौवंश को गोलोक धाम ध्यान फाउंडेशन, चाकुलिया पहुँचाने की कृपा की जाए

जमशेदपुर- जमशेदपुर के उपायुक्त सहित सिटी एसपी जीएनएससी के नगर उपायुक्त को सड़क में होने वाले लावारिस गौवंश गोलोक धाम, ध्यान फाउंडेशन में चाकुलिया भेजा जाए

ताकि हम उसका सेवा कर सकें और इलाज कर सकें यह कहना है जमशेदपुर के रहने वाले राजेश अग्रवाल का जिन्होंने आज ज्ञापन सौंप कर प्रशासन से आग्रह की.
हमारे क्षेत्र में कई बार सड़क पर लावारिस गौवंश घूमते रहते हैं, जिनके साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। कई बार ऐसे गौवंश सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते हैं और समय पर उचित उपचार एवं देखभाल न मिलने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर हो जाती है। आपसे विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना में कोई लावारिस गाय/गौवंश घायल अवस्था में मिले, अथवा सड़क पर असहाय स्थिति में दिखाई दे, तो ऐसे गौवंश को गोलोक धाम ध्यान फाउंडेशन, चाकुलिया पहुँचाने की कृपा की जाए, ताकि वहाँ उनकी उचित सेवा, देखभाल एवं इलाज कराया जा सके। ध्यान फाउंडेशन, चाकुलिया द्वारा गौमाता की सेवा, उपचार एवं संरक्षण का कार्य किया जाता है, जिससे घायल एवं असहाय गौवंश को समय पर राहत मिल सकेगी। आपसे निवेदन है कि इस संबंध में संबंधित थाना पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें, ताकि किसी भी दुर्घटनाग्रस्त अथवा असहाय लावारिस गौवंश को सुरक्षित रूप से गोलोक धाम, ध्यान फाउंडेशन, चाकुलिया पहुँचाया जा सके। इसके लिए हम सभी गौसेवक एवं क्षेत्रवासी आपके सदैव आभारी रहेंगे।


