Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर बंद को मिला जनसमर्थन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के आह्वान पर शहर में आयोजित जमशेदपुर बंद को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। हाल के दिनों में शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, विशेषकर बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद उत्पन्न जनाक्रोश और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित इस बंद का शहरभर में व्यापक असर देखने को मिला। कई बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान एवं सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहे, जबकि आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया। प्रशासन द्वारा कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई

जमशेदपुर बंद को मिला जनसमर्थन, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय के आह्वान पर शहर में आयोजित जमशेदपुर बंद को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ। हाल के दिनों में शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, विशेषकर बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद उत्पन्न जनाक्रोश और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित इस बंद का शहरभर में व्यापक असर देखने को मिला। कई बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान एवं सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहे, जबकि आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया। प्रशासन द्वारा कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=XCxFAbKMyajRPhNJ

जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में जिला एवं महानगर के पदाधिकारी, सभी थाना क्षेत्रों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सुबह से ही शहर के विभिन्न बाजारों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों, व्यवसायियों एवं आम नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं स्वैच्छिक रूप से बंद में सहयोग करने की अपील की, जिसका शहरवासियों ने सकारात्मक समर्थन किया। अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखकर कानून व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता और जनभावना का परिचय दिया।

जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर में नागरिकों की सुरक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जनभावना का लोकतांत्रिक प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती हत्या, चाकूबाजी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया है, जिसे अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जदयू नेताओं ने कहा कि जमशेदपुर की जागरूक जनता ने बंद को सफल बनाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल और प्रशासनिक लापरवाही के विरुद्ध अब जनमानस एकजुट हो चुका है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन को प्रभावी एवं कठोर कदम उठाने होंगे। जदयू ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता की इस लोकतांत्रिक आवाज को शासन-प्रशासन गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करेगा तथा शहर में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए ठोस पहल करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!