Uncategorized

जामा मस्जिद, साकची में चला जमशेदपुर गौ सम्मान आहवान अभियान, मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

साकची स्थित जामा मस्जिद में जमशेदपुर गो सम्मान सिग्नेचर आहवान अभियान आयोजित किया गया इस अवसर पर मुनमुन चक्रवर्ती ने उपस्थित मुस्लिम भाइयों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा एवं संरक्षण की भावना को मजबूत करना है

जामा मस्जिद, साकची में चला जमशेदपुर गौ सम्मान आहवान अभियान, मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर- आज साकची स्थित जामा मस्जिद में जमशेदपुर गो सम्मान सिग्नेचर आहवान अभियान आयोजित किया गया इस अवसर पर मुनमुन चक्रवर्ती ने उपस्थित मुस्लिम भाइयों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, सेवा एवं संरक्षण की भावना को मजबूत करना है

अभियान के दौरान लोगों को गौ सेवा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी से गौ माता की रक्षा, सम्मान और संरक्षण के लिए आगे आने का आहवान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया

अभियान के माध्यम से यह भी जानकारी दी गई कि गौ सम्मान दिवस के अवसर पर 27 अप्रैल 2026 को जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम एक प्रार्थना-पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान से जुड़ी जनभावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा।

आयोजकों ने कहा कि यह अभियान सामाजिक सदभाव, करुणा और गौ संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!