Uncategorized
राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया गया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया
राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया गया
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में लगभग 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता राजा सिंह राजपूत ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन को सेवा एवं जनकल्याण के रूप में मनाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देती है और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




