जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले
शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा -राकेश्वर पांडे

जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले

शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा -राकेश्वर पांडे

बिरसा का संघर्ष भारतीय इतिहास की अमूल्य विरासत – बृजभूषण सिंह
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260609-WA0339-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2038
नई पीढ़ी को बिरसा के विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता – वरुण कुमार

नमन परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया बिरसा के विचारों को आत्मसात करने का आहवान – बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारों से गूंज उठा नमन कार्यालय

जमशेदपुर – नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धरती आबा एवं महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया तथा समाज को स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260609-WA0339-1-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2038
इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वतंत्रता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को जाने और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, भाजपा नेता राजन सिंह, साहित्यकार बलविंदर सिंह, समाजसेवी धनुर्धर त्रिपाठी, रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, पूर्व सैनिक राजीव कुमार सिंह, जूगुन पांडे, पूरबी घोष, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह सहित अन्य उपस्थित सभी वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में राघवेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र चावला, देवेंद्र मारवाह, सरदार महेंद्र पाल सिंह, कैलाश झा, पूर्व सैनिक एस के सिंह, सिद्धनाथ सिंह, अवधेश कुमार, बिपिन झा, पोरेश कुमार मुखी, कृष्ण मूर्ति, डालिया भट्टाचार्य, आर एन भट्टाचार्य, कश्मीर सिंह, दीपक गिल, रितिका श्रीवास्तव, सुनीता देवी, महालक्ष्मी देवी, माया चौबे, ममता पुष्टि, ममता साहा, रिंकू दुबे, पिंकी देवी, संजू बनर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।




