Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान – भाजपा जुगसलाई मंडल

भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज जुगसलाई मंडल अंतर्गत आर पी पटेल स्कूल, सफीगंज मोहल्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अर्जुन काम्प्लेक्स में फलदार पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया

जमशेदपुर- एक पेड़ माँ के नाम” अभियान – भाजपा जुगसलाई मंडल

भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष हेमेंद्र जैन (हन्नु) के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज जुगसलाई मंडल अंतर्गत आर पी पटेल स्कूल, सफीगंज मोहल्ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अर्जुन काम्प्लेक्स में फलदार पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया
इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दे रहा है। माँ हमें जीवन देती हैं और वृक्ष हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, इसलिए माँ और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का यह एक सुंदर प्रयास है।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि अपनी माँ के नाम एक पौधा अवश्य लगाएँ, उसकी देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करें।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनमोल शर्मा, चंद्रशेखर दास, नितिन झा, चरणपाल सिंह, रविकांत पांडेय, पिंटू सैनी, निशा दीक्षित, अनूप खां, ओमप्रकाश पाठक, आयुष राज, पवन सिंह, सूरज वर्मा, अनिल सेठ, मंजीत सिंह, धनराज सोनकर, सन्नी मोहन अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!