Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा – दिनेश कुमार

भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर इस्कॉन मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा – दिनेश कुमार

भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर इस्कॉन मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में केबुल टाउन स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं प्रकृति संवर्धन का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया गया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260605-WA0465-300×156.jpg" alt="" width="300" height="156" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1952
इस अवसर पर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर चलाया जा रहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।

श्री कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ हमें शुद्ध वायु, जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। इसलिए पौधारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गोलमुरी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के निर्वहन में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव वरिष्ठ नेता खेमलाल चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राजेश अग्रवाल सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल सुनिश्चित करने का आहवान किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, महामंत्री अशोक सामंता, समरेश कुमार, रंजीत गुप्ता, राकेश गिरी, हरेराम यादव, अनिल सिंह, अमरेंद्र कुमार, मनी मोहंती, डब्लू संतोष, संदीप आइच, दिलीप प्रमाणिक, रहीम, पंकज शर्मा, अमरेंद्र उपाध्याय,

कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!