Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह एवं स्काउट-गाइड शिविरों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित

साकची आम बागान स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड पूर्वी सिंहभूम पूर्वी घोष ने की। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डी टी ओ ब्रह्मजीत कौर ने प्रस्तुत किया। जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने कार्यक्रमों और आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत किया

स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह एवं स्काउट-गाइड शिविरों पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित

जमशेदपुर- आज साकची आम बागान स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष, भारत स्काउट एवं गाइड पूर्वी सिंहभूम पूर्वी घोष ने की। बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डी टी ओ ब्रह्मजीत कौर ने प्रस्तुत किया। जिला सचिव चंद्रमणि मोदी ने कार्यक्रमों और आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत किया।
बैठक के मुख्य बिंदु

1.स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह: आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं राजकीय परेड में सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। विभिन्न विद्यालयों को दल आवंटित किए गए। प्रत्येक विद्यालय से स्काउट का 1 दल, गाइड का 1 दल, रेंजर का 1 दल एवं रोवर का 1 ट्रूप राजकीय परेड में भाग लेगा। सभी प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी सहमति प्रदान की।

2.परेड स्थल एवं समय: जिला मुख्यालय पूर्वी सिंहभूम में झंडोत्तोलन का समय प्रातः 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर की टुकड़ियां राजकीय परेड में रीगल मैदान एवं पुलिस लाइन में भाग लेंगी।

3.शिविरों की तिथि निर्धारण: प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार शिविरों के आयोजन हेतु तिथियों को अंतिम रूप दिया गया।

4.राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण: जिन स्काउट एवं गाइड बच्चों ने जिला एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त किया है, उनके प्रमाण पत्र वितरण हेतु स्थान, तिथि एवं समय निर्धारित करने पर विचार-विमर्श किया गया। शीघ्र ही समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिले के 25 विद्यालयों के स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिक्षक शिक्षिकाओं सहित निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे:
ब्रम्हजीत कौर- डीटीसी गाइड,नीरज शुक्ला – डीटीसी स्काउट, राजकुमार सिंह- कोषाध्यक्ष,शिवाजी सिंह – आयुक्त जिला मुख्यालय,श्याम शर्मा- जिला आयुक्त कब्स, तथा स्काउट मास्टर धीरज कुमार, रवि शंकर कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, अबोध सिंह, देवाशीष दास* एवं गाइड कैप्टन रूमी महतो, साई मनी, सनिग्धा मुखर्जी, वीणा लकड़ा, नीलम टोप्पो, लतिका महतो, नीलू तिग्गा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
बैठक में लिए गए निर्णयों को सभी विद्यालयों तक अविलंब पहुंचाने का निर्देश दिया गया। उक्त जानकारी जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड पूर्वी सिंहभूम ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!