Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा -दिनेश कुमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा -दिनेश कुमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन की जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमशेदपुर- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन द्वारा बिरसानगर लालटांड स्थित प्रशिक्षण कार्यालय से लोयला स्कूल, टेल्को तक भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

रैली के दौरान बच्चों ने अपने हाथों से निर्मित आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित संदेश आमजन तक पहुंचाए। बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता के नारे लगाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत लोयला स्कूल के समक्ष नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसमें पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।


इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है और पर्यावरण संरक्षण हमारे संस्कारों का हिस्सा रहा है। आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का यह अभियान अत्यंत प्रेरणादायी है। जब नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होगी, तभी आने वाले समय में एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। उन्होंने ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों की निरंतर आवश्यकता है।

कार्यक्रम में ब्रिंग बैक इंडियन कल्चर फाउंडेशन के संस्थापक श्री कृष्णकांत राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सागर राय, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी श्री अखिलेश सिंह , संस्था के सदस्य श्री संतोष राय,अमित राम, अंजलि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!