गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अधरजी ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार मुलाकात,युवा खिलाड़ी को मिला बधाई और ढेरों शुभकामनाएं
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर सोनारी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया अधरजी ने शिष्टाचार मुलाकात की। सोमवार को मुलाकात के दौरान श्रेया ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ-बाराबंकी में इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर “मिस इंडिया 2026” का खिताब हासिल करने की जानकारी दी।श्रेया ने इसके अलावा उड़ीसा के पुरी और असम-सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी जीत और प्रदर्शन के बारे में भी विस्तार से बताया। उनकी उपलब्धियों को सुनकर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी

गोल्ड मेडलिस्ट श्रेया अधरजी ने पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार मुलाकात,युवा खिलाड़ी को मिला बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से उनके जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर सोनारी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया अधरजी ने शिष्टाचार मुलाकात की। सोमवार को मुलाकात के दौरान श्रेया ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ-बाराबंकी में इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर “मिस इंडिया 2026” का खिताब हासिल करने की जानकारी दी।श्रेया ने इसके अलावा उड़ीसा के पुरी और असम-सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी जीत और प्रदर्शन के बारे में भी विस्तार से बताया। उनकी उपलब्धियों को सुनकर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और युवा खिलाड़ी की भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर श्रेया के पिता अभिजीत अधरजी भी मौजूद रहे।


