आदित्यपुर में 13 जून से सजेगा मुक्केबाजी का महाकुंभ 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप , 22 जिलों के 165 मुक्केबाज दिखाएंगे दम
सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गापूजा मैदान में 13 से 15 जून तक “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस त्रि-दिवसीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- आदित्यपुर में 13 जून से सजेगा मुक्केबाजी का महाकुंभ 18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप , 22 जिलों के 165 मुक्केबाज दिखाएंगे दम

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर- सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के एम टाइप दुर्गापूजा मैदान में 13 से 15 जून तक “18वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस त्रि-दिवसीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी अंकुर सिंह और सेक्रेटरी राजीव वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों से 165 बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। मैचों के निष्पक्ष संचालन के लिए 16 रेफरी तैनात रहेंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का शेड्यूल एवं अतिथि:
13 जून उदघाटन शाम 4:30 बजे मुख्य अतिथि टाटा स्टील यूटिलिटीज के एमडी अतुल भटनागर, जुस्को के चीफ देवी पंथला, आनंद बिहारी दुबे और सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल की गरिमामयी उपस्थिति में उदघाटन होगा
14 जून खरसावां विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनगर आयुक्त पारुल सिंह और किशन सोंथोलिया खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे।
15 जून सोमवार को फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें घाटशिला विधायक सोमेस सोरेन,ईचागढ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश और एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता से स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और सब-जूनियर मुक्केबाजों को राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा




