Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्यों की प्रशंसा की

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चम्पाई सोरेन ने आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्य की प्रशंसा करते हुए आनंद मार्ग को शुभकामना संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल भारत के अलावा लगभग 180 देशों में सेवा मूलक कार्य कर रही है

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्यों की प्रशंसा की

जमशेदपुर- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधानसभा के विधायक चम्पाई सोरेन ने आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्य की प्रशंसा करते हुए आनंद मार्ग को शुभकामना संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल भारत के अलावा लगभग 180 देशों में सेवा मूलक कार्य कर रही है। इसके साथ ही जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में संस्था द्वारा कई सेवा मूलक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। ऐसे कार्यों में पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से प्रत्येक गुरुवार को मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस लगाना ब्लड बैंक एवं एम.जी.एम. अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करना, डेंगू एवं कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट डोनेट कराना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है।
इस कार्य में लगे टीम के सभी साथियों को शुभकामना दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!