Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया

जिला भाजपा के महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा के द्वारा कल कांग्रेस कार्यालय के ऊपर धरना प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस जनों पर जिस तरह पत्थर लाठी एवं अन्य हथियारों से हमला किया गया निश्चित रूप से लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य हुआ, भाजपाइयों द्वारा ये गुंडागर्दी का एकमात्र उद्देश्य है जनता का ध्यान भटकाना ताकि हम कांग्रेस जनों के द्वारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का जो इस्तीफ मांग रहे है उससे हम कांग्रेस जनों का ध्यान हट जाए

जमशेदपुर- आज पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के निर्देशानुसार पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=pwlj8-WUIAq3D-4T

जिला भाजपा के महिला मोर्चा एवं जिला भाजपा के द्वारा कल कांग्रेस कार्यालय के ऊपर धरना प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस जनों पर जिस तरह पत्थर लाठी एवं अन्य हथियारों से हमला किया गया निश्चित रूप से लोकतंत्र को कलंकित करने का कार्य हुआ, भाजपाइयों द्वारा ये गुंडागर्दी का एकमात्र उद्देश्य है जनता का ध्यान भटकाना ताकि हम कांग्रेस जनों के द्वारा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का जो इस्तीफ मांग रहे है उससे हम कांग्रेस जनों का ध्यान हट जाए ,अब सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा से काम नहीं चलेगा भारत के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का भी इस्तीफा चाहिए

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=6s6wfhJerXjgMFpK

कल जो भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ता के द्वारा जो कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया गया जिसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मनोज उपाध्याय के ऊपर जो आक्रमण किया गया जिसमें उनका सर फट गया , इसके बाद कांग्रेस जनों ने भी भाजपा को हद में रहने की नसीहत दे दी है, भाजपाई इस बात को अच्छी तरह समझ गए होगे। आज जिला कांग्रेस के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला इसलिए जलाया गया कि कल जो कांग्रेस कार्यालय पर गुंडागर्दी की गई उसके विरोध में मोदी जी का पुतला जलाया गया

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=0SipNoDz5op-CevJ

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि पूरे देश के कांग्रेस जन ही नहीं बल्कि पूरी भारत वर्ष की जनता नरेंद्र मोदी के कार्यों से नाराज़ है ,नरेंद्र मोदी का एकमात्र उद्देश्य है बाँटो और राज करो, उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त हटेंगे तो निश्चित रूप से भाजपा के द्वारा राज्य सभा या लोकसभा या किसी राज्य के राज्यपाल होगे, जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नलनी सिन्हा का कहना है कि जब तक नरेंद्र मोदी इस्तीफा नहीं दे देते हैं तब तक देश की महिला चुप चाप बैठने वाली नहीं है,
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रबिंद्र कुमार झा ,जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव , रामलाल पासवान,अरुण सिंह, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, अमरजीत नाथ मिश्रा, जिला कांग्रेस के महामंत्री ज्योति मिश्रा, उदय सिंह, अमर मिश्रा,अतुल गुप्ता,कौशल प्रधान,हरि राम टुडू, प्रमोद मिश्रा, सुनील प्रसाद,जिला सचिव फिरोज खान, रणजीत झा, विनय सिंह, संजय यादव, टेल्को प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सोनारी कदमा प्रखंड के सुनील कुमार झा, वरिष्ठ विजय पांडेय,कांग्रेस नेता संजय तिवारी, दीपक यादव,अली खान , आशीष ठाकुर मुन्ना मिश्रा, राजनारायण यादव,फैज आलम अंसारी, शबाना परवीन,नमिता सिंह,सानिया दीप,रुकसाना प्रवीण , कंचन मंडल,इंदु देवी, संयुक्ता शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी,शुभम झा एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित हुये
धन्यवाद ज्ञापन जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया धन्यवाद देते हुए श्री सिंह ने कहा कि इतने कम समय में काफी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति पर खुशी जाहिर किया उक्त जानकारी अवधेश कुमार सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!