भाजपा के अलोकतांत्रिक आचरण के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध नवरात्र जैसे पावन पर्व पर शहर की शांति भंग करने का आरोप, भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत – नलिनी सिन्हा
पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नलिनी सिन्हा ने भाजपा के कथित अलोकतांत्रिक आचरण, महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान लाठी-डंडे एवं पत्थरों के इस्तेमाल तथा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलोचना किया। महिला अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों और उसके नेताओं के आचरण के खिलाफ जमकर भ्रत्सना की तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की मांग की

भाजपा के अलोकतांत्रिक आचरण के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार विरोध
नवरात्र जैसे पावन पर्व पर शहर की शांति भंग करने का आरोप, भाजपा नेताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की नसीहत – नलिनी सिन्हा
जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमेटी के नलिनी सिन्हा ने भाजपा के कथित अलोकतांत्रिक आचरण, महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान लाठी-डंडे एवं पत्थरों के इस्तेमाल तथा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आलोचना किया। महिला अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों और उसके नेताओं के आचरण के खिलाफ जमकर भ्रत्सना की तथा लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की मांग की।
आगे कहा कि विगत दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय के समक्ष भाजपा महिला विंग के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठी-डंडे एवं पत्थरों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा एवं भर्त्सना की। सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार का उपयोग शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से किया जाना चाहिए। विरोध के नाम पर हिंसा, भय और अशांति का वातावरण पैदा करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को सबसे पहले अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, राजनीतिक शिष्टाचार और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के तौर-तरीकों की शिक्षा देनी चाहिए। भाजपा के जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संयम का पाठ पढ़ाएं। जब तक राजनीतिक विरोध के दौरान मर्यादा और शालीनता का पालन नहीं किया जाएगा, तब तक लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराएं मजबूत नहीं हो सकतीं।
श्रीमति सिन्हा ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा महिला शाखा के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के स्वागत एवं सत्कार के लिए सम्मानजनक तैयारियां की गई थीं। कांग्रेस का उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों का सम्मान करना था, लेकिन प्रदर्शन के दौरान हुए कथित हिंसक व्यवहार ने पूरे वातावरण को तनावपूर्ण बना दिया। इस प्रकार की घटनाओं से जमशेदपुर की शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचता है।
सिन्हा ने विशेष रूप से कहा कि वर्तमान समय नवरात्र जैसे पवित्र पर्व का है। जमशेदपुर में लगभग साढ़े चार सौ स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं तथा अनेक लोग व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। ऐसे समय में राजनीतिक गतिविधियों के माध्यम से शहर का माहौल बिगाड़ना और धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को प्रभावित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए तथा ऐसे किसी भी कदम से बचना चाहिए, जिससे पूजा-पाठ, श्रद्धालुओं की भावनाओं और शहर की शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।
कांग्रेस ने कहा कि जमशेदपुर अपनी शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता के लिए जाना जाता है। राजनीतिक दलों को इस परंपरा को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए, न कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तनावपूर्ण परिस्थितियां पैदा करनी चाहिए।
कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से हर गलत नीति और जनविरोधी आचरण का विरोध करती रहेगी, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर हिंसा और अराजकता को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
वहीं, वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया से संबंधित कथित अनियमितताओं के मामले में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। हिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए तथा कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रह सके। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर पार्टी आगामी दिनों में व्यापक एवं जोरदार जनजागरण अभियान चलाएगी। लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।



