Uncategorized

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, 27-28 अक्टूबर को जमशेदपुर में लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर

उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, 27-28 अक्टूबर को जमशेदपुर में लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर

उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

जमशेदपुर- हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, अध्यक्ष बी.के. शर्मा तथा सचिव बिनोद कसेरा ने आज उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर 27 एवं 28 अक्टूबर को जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी और पुणे की इनाली फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह शिविर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा में अपनी तरह की पहली पहल है। शिविर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

उन्होंने बताया कि इनाली फाउंडेशन की आधुनिक तकनीक से तैयार कृत्रिम हाथों की मदद से लाभार्थी पानी पीने, लिखने सहित दैनिक जीवन के कई जरूरी कार्य कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि इन कृत्रिम हाथों की सहायता से मोटरसाइकिल चलाने जैसे कार्य करना भी संभव हो सकेगा।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और नई उम्मीद जगाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे लोगों को सहायता देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करें।

उन्होंने आम लोगों एवं जरूरतमंद दिव्यांगजनों से इस पहल की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि इस शिविर का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!