Uncategorized

सौरभ विष्णु के समर्थन में उतरे स्थानीय निवासी, बोले—यह लड़ाई पूरे क्षेत्र की है

डिमना में प्रस्तावित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के लिए चिन्हित 13 एकड़ जमीन पर कथित कचरा डंपिंग के विरोध के बीच मानगो नगर निगम द्वारा जारी नोटिस पर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने 13 अक्टूबर 2026 को अपना लिखित जवाब भेजकर निगम से आरोपों का आधार और संबंधित साक्ष्य सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने नोटिस में लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। किसी भी कार्रवाई से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए

सौरभ विष्णु के समर्थन में उतरे स्थानीय निवासी, बोले—यह लड़ाई पूरे क्षेत्र की है

जमशेदपुर- डिमना में प्रस्तावित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के लिए चिन्हित 13 एकड़ जमीन पर कथित कचरा डंपिंग के विरोध के बीच मानगो नगर निगम द्वारा जारी नोटिस पर जन विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने 13 अक्टूबर 2026 को अपना लिखित जवाब भेजकर निगम से आरोपों का आधार और संबंधित साक्ष्य सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने नोटिस में लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे उठाना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना नागरिकों का अधिकार है। किसी भी कार्रवाई से पहले पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और संबंधित तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सौरभ विष्णु ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि संबंधित स्थल पर उनकी मौजूदगी का उद्देश्य स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा करना और कचरा डंपिंग से जुड़े सवालों को प्रशासन के समक्ष उठाना है। उन्होंने कहा कि स्थल पर केवल बैनर लगाया गया है और कपड़े से छाया की व्यवस्था की गई है। न तो प्रस्तावित बस टर्मिनल के लिए चिन्हित जमीन पर कब्जा किया गया है और न ही चारदीवारी को कोई नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 10 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को लिखित सूचना दी गई थी। वहीं, नगर निगम का नोटिस के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए 13 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को पत्र सौंपा गया। पत्र में जिला प्रशासन, मानगो नगर निगम और डिमना–पारडीह चौक विकास समिति के बीच त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित कराने का अनुरोध किया गया, ताकि बातचीत के माध्यम से समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। सौरभ विष्णु ने कहा कि एक जगह से दूसरी जगह कचरा ले जाने से सिर्फ पता बदलता है, समस्या का समाधान नहीं होता।

इस बीच, सौरभ विष्णु के समर्थन में वसुंधरा एस्टेट, डिमना बस्ती और रिपीट कॉलोनी के स्थानीय निवासी भी खुलकर सामने आए हैं। बाबलू सिंह, बिनोद सिंह, दीपक, संदीप मिश्रा, बप्पी दत्ता सहित कई लोगों ने एकजुटता जाहिर करते हुए कहा, “यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि हम सभी क्षेत्रवासियों की लड़ाई है। हम सब सौरभ विष्णु के साथ हैं।” स्थानीय लोगों ने कहा कि डिमना में कचरा डंपिंग का मुद्दा उनके स्वास्थ्य, पर्यावरण और भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कचरा डंपिंग के मामले में पारदर्शिता बरती जाए और समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। निवासियों ने स्पष्ट किया कि वे जनहित के इस मुद्दे पर एकजुट रहेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!