Uncategorized

समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने आज नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य नीय माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में वे मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं

समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उनकी माताजी स्व. रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की

नेमरा (रामगढ़)- भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने आज नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य नीय माताजी, स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर काले ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का निधन किसी भी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में वे मुख्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

श्री काले ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल दें।

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में संवेदना, मानवीयता और पारिवारिक संबल ही सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!