बिष्टुपुर स्थित बिस्वजीत मणिमेला मैदान में आर.डी. भट्टा एवं कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया पूजा समिति की डायमंड जुबली दुर्गापूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ
तृतीया के पावन अवसर पर 500 से अधिक सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों तथा कोविड काल में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले जमशेदपुर के समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित बिस्वजीत मणिमेला मैदान में आर.डी. भट्टा एवं कॉन्ट्रैक्टर्स एरिया पूजा समिति की डायमंड जुबली दुर्गापूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ।

तृतीया के पावन अवसर पर 500 से अधिक सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों तथा कोविड काल में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाले जमशेदपुर के समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
समारोह का उदघाटन एवं सम्मान समारोह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा श्रीलीदर्स के प्रबंधक एवं समाज सेवी शेखर डे ने किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं उनके अभिभावकों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। इस आयोजन के साथ समिति के 60वें दुर्गापूजा वर्ष के उत्सव का विधिवत आगाज हुआ।
आर.डी. भट्टा एंड सी. एरिया पूजा समिति, जमशेदपुर
*प्रेसिडेंट:* गौतम कुमार भौमिक
*जनरल सेक्रेटरी:* बी.एस. प्रकाश राव
*असिस्टेंट सेक्रेटरी:*
प्रशांत प्रमाणिक, गौतम प्रमाणिक, तनवीर भौमिक
*भोग इंचार्ज:*
विजय कुमार डे
*पूजा एवं मंडप इंचार्ज:*
सुजान मुखर्जी
*कोषाध्यक्ष:* अरुण कुमार मल


