Uncategorized

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि – परविंदर सिंह

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया


कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।


इस अवसर पर गोष्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं जनआंदोलनों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर आम जनता को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा और देशवासियों में आत्मविश्वास एवं स्वराज की भावना को मजबूत किया।


उनके नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की।

जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने अपने कार्यकाल में देश की एकता, आत्मनिर्भरता और किसानों तथा जवानों के सम्मान को विशेष महत्व दिया। उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देश के किसानों और सैनिकों के योगदान की महत्ता को रेखांकित करता है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=9uiJTzkqdVLuwxaq

जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके बताए आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव एवं देश की एकता को मजबूत करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन एवं सार्वजनिक कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्म जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राकेश तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, फिरोज खान, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, अमर कुमार मिश्रा, रजनी बंसल, नलिनी सिन्हा, गुरदीप सिंह, ज्योति अंकईअंअंअं
ऐछज, राजेश चौधरी, सुखदेव सिंह मल्ली, संजय यादव, अशोक सिंह क्रांतिकारी, मकसूद आलम, नवनीत मिश्र, मनोज सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, अतुल गुप्ता, अजय शर्मा, उपेंद्र नाथ वर्मा, सुरज मुण्डा,ठ सुनीता ओझा, फरहत बेगम, नमिता सिंह, विकास मुखी, उदय कुमार सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, दुर्गा प्रसाद, शिल्पी चक्रवभर्ती, प्रितपाल सिंह, आदित्य सामल, प्रमोद मिश्र, राजू वर्मा, अजय कुमार, मनोज ठाकुर, संतोष रजक, शबाना परवीन, मनोज उपाध्याय, सुनीता मुखी, बीरबल कुमार, लव कुमार निराला, देवेन्द्र कुमार, पंकज कुमार सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!