हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व मे आज एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के उपायुक्त से भेंट किया और शहर के ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके अबिलंब समाधान की माँग की
जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ समय से कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएँ आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों के कारण आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ— 1. कानून-व्यवस्था की स्थिति: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नियमित पुलिस गश्त की आवश्यकता महसूस हो रही है। 2. स्कूलों की छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा: कई स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को परेशानी एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस गश्त की व्यवस्था आवश्यक है

जमशेदपुर- आज हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल के नेतृत्व मे आज एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के उपायुक्त से भेंट किया और शहर के ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उनके अबिलंब समाधान की माँग की

जमशेदपुर शहर में पिछले कुछ समय से कानून-व्यवस्था एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़ी कई गंभीर समस्याएँ आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों के कारण आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ—
1. कानून-व्यवस्था की स्थिति:
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं नियमित पुलिस गश्त की आवश्यकता महसूस हो रही है।
2. स्कूलों की छुट्टी के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा:
कई स्कूलों के आसपास छुट्टी के समय बाहरी युवकों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है, जिससे छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को परेशानी एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी एवं पुलिस गश्त की व्यवस्था आवश्यक है।
3. मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग:
शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस पर नियमित कार्रवाई की आवश्यकता है।
4. सार्वजनिक मैदानों में नशेड़ियों का जमावड़ा:
शाम होते ही शहर के विभिन्न मैदानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले लोगों का जमावड़ा होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। इससे आसपास के नागरिकों तथा बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे स्थानों पर नियमित पुलिस गश्त एवं नशा विरोधी अभियान चलाया जाना आवश्यक है।
5. घरों में चोरी की घटनाएँ:
शहर के विभिन्न इलाकों में घरों में चोरी की घटनाओं को लेकर नागरिकों में चिंता है। रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि उपरोक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें। विशेष रूप से—
– संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
– स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूलों के आसपास विशेष पुलिस निगरानी रखी जाए।
– मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाए।
– सार्वजनिक मैदानों एवं अन्य स्थानों पर नशेड़ियों के जमावड़े पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
– चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रात्रि गश्त एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
– नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
आशा है कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शहर की बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए इन विषयों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर, इनका स्थायी समाधान करेगा।
प्रतिनिधि मंडल में अनिल सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, त्रिदेव चट्टराज, अमरेंद्र पासवान, पप्पू उपाध्याय, हरकिशोर तिवारी, राकेश लोधी, विक्की यादव, भोला शर्मा सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे


