Uncategorized

जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में पंडित दीनदयाल जी के जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत आज के समय में स्वदेशी की प्रासंगिकता विषय को लेकर कार्यक्रम संपन्न हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये मुरलीधर केडिया ने कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिये स्वदेशी अपनाने की अति आवश्यकता है। इसके बगैर हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने के सपने को पूरा नहीं कर सकते है। स्वदेशी केवल एक शब्द बनकर नहीं रहे बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वदेशी जागरण लगातार इसे लेकर जनजागरण अभियान चला रहा है यह हर्ष की बात है। पंडित दीनदयाल जी ने भी स्वदेशी की अवधारणा को बल दिया था। स्वदेशी की ताकत को हम वैश्विक महामारी कोरोना के समय देख चुके हैं। इसलिये हर घर स्वदेशी का अलख जगाना होगा

जमशेदपुर- आज जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में पंडित दीनदयाल जी के जयंती के उपलक्ष्य में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत आज के समय में स्वदेशी की प्रासंगिकता विषय को लेकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुये मुरलीधर केडिया ने कहा कि देश की आर्थिक समृद्धि के लिये स्वदेशी अपनाने की अति आवश्यकता है। इसके बगैर हम विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने के सपने को पूरा नहीं कर सकते है। स्वदेशी केवल एक शब्द बनकर नहीं रहे बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बनाना होगा। स्वदेशी जागरण लगातार इसे लेकर जनजागरण अभियान चला रहा है यह हर्ष की बात है। पंडित दीनदयाल जी ने भी स्वदेशी की अवधारणा को बल दिया था। स्वदेशी की ताकत को हम वैश्विक महामारी कोरोना के समय देख चुके हैं। इसलिये हर घर स्वदेशी का अलख जगाना होगा।

इस अवसर पर मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख अमित मिश्रा, जिला संयोजक राजपति देवी, रमेश कुमार, सविता सिंह, विनय शर्मा अभिमन्यु सिंह, संजना सिंह, एम.भवानी, आमंद सिंह, नीरज शुक्ला, राजू पारीख, मनोज पंडित, आयुष अग्रवाल, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।

स्वदेशी सप्ताह के अंतर्गत एग्रिको में भी स्वदेशी जागरण मंच के द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर पत्रक वितरण किया गया।

आज स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में देवघर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा संस्थान के महंत श्री प्रदीप भैया जी महाराज ने पधार कर स्वदेशी कार्यकताओं को अपना आर्शीवचन देते हुये संबोधित किया। इस अवसर पर मुरलीधर केडिया, बंदेशंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक गोयल, अमित मिश्रा, पंकज सिंह, डा0 अनिल राय, देव कुमार, सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी समर्थक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!