Uncategorized

आजादनगर थाना द्वारा सुरक्षा को लेकर बैठक, थाना प्रभारी ने मदद का भरोसा दिलाया, आम जनता से सहयोग की अपील

आजादनगर थाना द्वारा होटल महल इन, चेपापुल मानगो में आज शाम सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप संचालकों, चैंबर प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर चर्चा हुई। आम जनता से भी पुलिस को सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की साथ ही थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया

आजादनगर थाना द्वारा सुरक्षा को लेकर बैठक, थाना प्रभारी ने मदद का भरोसा दिलाया, आम जनता से सहयोग की अपील

जमशेदपुर- आजादनगर थाना द्वारा होटल महल इन, चेपापुल मानगो में आज शाम सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप संचालकों, चैंबर प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर चर्चा हुई।


आम जनता से भी पुलिस को सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की साथ ही थाना प्रभारी राजन कुमार ने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, सोहेल अख्तर अंसारी, अपूर्व पाल, ताहिर हुसैन, एमडी असफाकुल्लाह, फरजाना शफी, अभिनव कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य इरशाद अंसारी, जुबैर आलम, आफताब आलम, सुरेंद्र शर्मा, बबलू नौशाद, एमडी अशफाक आलम और फरहत सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

अंत में आजादनगर थाना के एसआई मनीष रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!