Uncategorized

मरीन ड्राइव सड़क हादसे में मृत दो युवाओं का हुआ अंतिम संस्कार, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

25 सितंबर की तड़के जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत चार युवाओं में से सार्थक अग्रवाल एवं नमन गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पार्वती घाट, बिष्टुपुर में किया गया। अंत्येष्टि कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने दोनों दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

मरीन ड्राइव सड़क हादसे में मृत दो युवाओं का हुआ अंतिम संस्कार, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर- 25 सितंबर की तड़के जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मृत चार युवाओं में से सार्थक अग्रवाल एवं नमन गुप्ता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पार्वती घाट, बिष्टुपुर में किया गया।

अंत्येष्टि कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव शामिल हुए। उन्होंने दोनों दिवंगत युवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इतनी कम उम्र में युवाओं का इस प्रकार असमय चले जाना अत्यंत दुखद और पूरे शहर के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों में जागरूकता को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!