सोनारी मरीन ड्राइव सड़क हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार विद्यार्थियों के असामयिक निधन पर सिंहभूम चैम्बर ने जताया गहरा शोक
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोनारी मरीन ड्राइव में आज तड़के लगभग 3:30 बजे हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार्मेल जूनियर कॉलेज के कक्षा बारहवीं (कॉमर्स) के चार छात्र-छात्राओं के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया है

जमशेदपुर- सोनारी मरीन ड्राइव सड़क हादसे में कार्मेल जूनियर कॉलेज के चार विद्यार्थियों के असामयिक निधन पर सिंहभूम चैम्बर ने जताया गहरा शोक

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सोनारी मरीन ड्राइव में आज तड़के लगभग 3:30 बजे हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार्मेल जूनियर कॉलेज के कक्षा बारहवीं (कॉमर्स) के चार छात्र-छात्राओं के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त किया है

दुर्घटना में सार्थक अग्रवाल, पिता चेतन अग्रवाल; नमन गुप्ता, पिता राजीव गुप्ता; तृषा सिंह, पिता रत्नेश सिंह एवं माता झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय; तथा वंशिका खंडेलवाल, पिता पंकज खंडेलवाल के निधन पर चैम्बर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि यह हृदयविदारक सड़क हादसा पूरे जमशेदपुर के लिए अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में चार होनहार विद्यार्थियों का असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि चैम्बर परिवार इस दुःख की घड़ी में मृतक विद्यार्थियों के शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एक बार पुनः इस हृदयविदारक घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की है।



