Uncategorized

जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती! हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और गार्ड को बनाया बंधक, चेस्ट खुलवाकर नकदी लेकर फरार

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां केनरा बैंक में दिनदहाड़े भीषण डकैती की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और बैंक के चेस्ट में रखी करीब 42 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए

जमशेदपुर – जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती! हथियारबंद बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों और गार्ड को बनाया बंधक, चेस्ट खुलवाकर नकदी लेकर फरार

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां केनरा बैंक में दिनदहाड़े भीषण डकैती की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और बैंक के चेस्ट में रखी करीब 42 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 10 मिनट पर बैंक का प्यून बैंक खोलने पहुंचा था। इसी दौरान करीब पांच से सात हथियारबंद बदमाश बैंक के अंदर दाखिल हुए और प्यून को अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद जैसे-जैसे बैंक के कर्मचारी पहुंचते गए, बदमाश उन्हें भी बंधक बनाते गए। करीब 10 बजे बैंक मैनेजर के पहुंचने के बाद बदमाशों ने उन्हें भी अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दबाव बनाकर बैंक का चेस्ट खुलवाया और उसमें रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गए।

डकैती के दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना है। वारदात के बाद बैंक के फर्श पर खून के धब्बे भी दिखाई दिए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विरोध करने पर गार्ड के साथ मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। साथ ही पुलिस बदमाशों के भागने के रास्ते और संभावित ठिकानों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लूटी गई रकम, बदमाशों की सही संख्या और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

गोलमुरी में बैंक के अंदर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और डकैतों की तलाश में पुलिस की छापामारी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!