Uncategorized

टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गापूजा कमेटी रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और ध्वज स्थापित कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई

टेल्को रोड नंबर 26 में दुर्गापूजा पंडाल का भूमि पूजन प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर- टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गापूजा कमेटी रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई और ध्वज स्थापित कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।
कमेटी के महासचिव मनोज सिंह ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल का निर्माण प्रकृति-जंगल थीम पर किया जाएगा। पंडाल के माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जंगल और स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में तारकेश्वर, राजेश सिंह, प्रभात पांडेय, कुश, लव, अजय, भोला, सुनील, दिनेश, मनोज, कमलेश, रवि, प्रमोद, रोहन, सुजल, शुभंकर, ओम प्रकाश, शिव, अजित, विजय, मिथिलेश और संतोष सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!