Uncategorized

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल तमोलिया में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी सहियाओं के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्राथमिक स्तर पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना था

विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल तमोलिया में विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी सहियाओं के लिए विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों की सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्राथमिक स्तर पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक करना था

कार्यक्रम में मानगो क्षेत्र के आसपास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत बड़ी संख्या में सहियाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार ने सहियाओं के लिए विशेष सत्र आयोजित किया और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान मरीजों की देखभाल, समय पर पहचान एवं उचित स्वास्थ्य मार्गदर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

वहीं मेडिकल सुपरीडेंट डॉ मुकेश कुमार ने सुरक्षा स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरीज की सुरक्षा स्वास्थ्य सेवा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मरीज की सही पहचान, समय पर उपचार, संक्रमण से बचाव, दवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सही निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के समापन पर फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव ने सभी प्रतिभागियों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह की पहल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को निरंतर प्रशिक्षण एवं जागरूकता प्रदान करना मरीजों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!