Uncategorized

सेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची मानवता कुलवंत सिंह बंटी

जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार करने के उद्देश्य से हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे सदर अस्पताल खासमहल, जमशेदपुर में सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुवर दास जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा

सेवा ही संकल्प, जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची मानवता कुलवंत सिंह बंटी

जमशेदपुर- जरूरतमंद दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार करने के उद्देश्य से हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे सदर अस्पताल खासमहल, जमशेदपुर में सेवा एवं सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल का वितरण किया जाएगा।

हेल्प क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सेवा किसी एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद हर माह की 5 एवं 25 तारीख को जरूरतमंद दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

श्री बंटी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन में सहारा, सम्मान और आत्मनिर्भरता लाना है। उन्होंने समाज के सभी सेवाभावी नागरिकों से इस मानव सेवा अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बी.के. शर्मा, सचिव बिनोद कसेरा, मनोज कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार अमित नागलिया राजेश कुमार सिंह सुशील सिंघानिया विजय देव सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!