रचनात्मकता और संस्कृति के उत्सव के साथ रंगमंच २०२६ का शुभारंभ
वैली व्यू स्कूल के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव ‘रंगमंच 2026’ का उद्घाटन डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के चेयरमैन (वित्त) डॉ. बी. चंद्रशेखर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा में रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला

रचनात्मकता और संस्कृति के उत्सव के साथ रंगमंच २०२६ का शुभारंभ
जमशेदपुर- वैली व्यू स्कूल के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव ‘रंगमंच 2026’ का उद्घाटन डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के चेयरमैन (वित्त) डॉ. बी. चंद्रशेखर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा में रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और रचनात्मकता अपनाने के लिए प्रेरित किया। आदि शंकराचार्य की ‘विवेकचूड़ामणि’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को मानव जीवन के महत्व को समझने, अपने शिक्षकों से सीखने, अपनी प्रतिभा का विकास करने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिक्की सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीसीआर डीएसपी श्री मनोज ठाकुर, टीआरएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री यू. के. सिंह, टीआरएफ लिमिटेड के अधिकारी, एसएमसी के सदस्य तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यगण उपस्थित थे। उन्होंने समग्र शिक्षा और विद्यार्थियों की प्रतिभा के विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।
वाइस प्रिंसिपल डॉ जे के पाण्डेय ने बताया एकेडमिक को देखते हुए सारे सांस्कृतिक एक्टिविटी वार्षिक रंगमंच 31 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में लगभग 1200 बच्चे अपने टैलेन्ट परिधेय कला, रंगोली, चित्रकला और अन्य रचनात्मक प्रदर्शनों के रूप में एक मंच पर प्रदर्शित कर रहे है। रंगारंग उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


