Uncategorized

पोटका में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

आम लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल मरम्मत के निर्देश, पोटका-डुमरिया-जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख सड़कों को किया गया चिन्हित

पोटका में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलिया की होगी मरम्मत, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को दिए निर्देश

आम लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल मरम्मत के निर्देश, पोटका-डुमरिया-जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख सड़कों को किया गया चिन्हित

पोटका- पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पोटका, डुमरिया एवं जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने और सड़क की ऊपरी सतह खराब होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक स्थानों पर पुनर्निर्माण कराने को कहा है।

बारिश से सड़कें हुईं जर्जर, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश एवं जलजमाव के कारण कई मुख्य सड़कों की स्थिति जर्जर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी सतह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आम लोगों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। विशेषकर छात्र-छात्राओं, मरीजों, बुजुर्गों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब सड़कों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

इन प्रमुख सड़कों की मरम्मत कराने का आग्रह

कोवाली से डुमरिया मुख्य पथ भागाबांधी तक, कुदादा से पोटका मुख्य पथ भाया बेगनाडीह तक, हाता-तिरिंग मुख्य पथ, हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य पथ, हाता-जादूगोड़ा मुख्य पथ भाया मुसाबनी, मुसाबनी से डुमरिया आसनबनी मुख्य पथ, जादूगोड़ा से सुंदरनगर मुख्य पथ, खासमहल-गोविंदपुर भाया जादूगोड़ा मुख्य पथ, जमशेदपुर से हाता मुख्य पथ तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन से बड़ौदा घाट तक मुख्य पथ को क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों के रूप में चिन्हित किया गया है

क्षतिग्रस्त पुलिया और गार्डवाल की भी होगी मरम्मत

विधायक ने सड़कों के साथ-साथ बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुलिया एवं गार्डवाल की मरम्मत कराने पर भी विशेष जोर दिया है। इसके लिए पोटका पंचायत के टांगरसाई पुलिया का मरम्मतीकरण एवं गार्डवाल निर्माण, मानपुर पंचायत के दाबंकी नदी पर पुलिया मरम्मतीकरण, जानमडीह पंचायत के बड़ामपुट नदी पर पुलिया मरम्मतीकरण, आसनबनी पंचायत के लखनडीह नाला पर पुलिया मरम्मतीकरण, आसनबनी कॉलेज सड़क पर पुलिया मरम्मतीकरण तथा नीमपुरा खरामखल नाला पर पुलिया एवं गार्डवाल का मरम्मतीकरण शामिल है।

इसके अलावा हाथीबिंधा पंचायत में आसनबनी हनुमान मंदिर के सामने पुलिया, नारदा पंचायत के तुलग्राम पुलिया, जामदा पंचायत के गणकपदा में पुलिया के गार्डवाल की मरम्मत तथा डुमरिया प्रखंड के खैरबनी पंचायत स्थित खैरबनी मुख्य पथ की पुलिया पर गार्डवाल निर्माण कराने का भी निर्देश दिया गया है।

सूची के अलावा अन्य क्षतिग्रस्त स्थानों का भी हो निरीक्षण

संजीव सरदार ने कहा कि यह ऐसे प्रमुख स्थान है, जहां बारिश के कारण सड़क एवं पुल-पुलिया को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त भी विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं, जहां सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने संबंधित विभाग को ऐसे सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुसार मरम्मत कराने को कहा है।

जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, जल्द हो कार्रवाई – संजीव सरदार

संजीव सरदार ने कहा कि जनसुविधा और सुरक्षित आवागमन उनकी प्राथमिकता है। लगातार बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलिया एवं गार्डवाल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा, ताकि बारिश के दौरान आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!