Uncategorized
जमशेदपुर के साहित्यकार धर्म चन्द्र पोद्दार ने बताया कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं होती, बल्कि वे समाज के सामने उपस्थित प्रश्नों, चुनौतियों और संभावनाओं को समझनें तथा उनके समाधान की दिशा में चिंतन को प्रेरित करने का कार्य भी करती है
पुस्तक सुबह कब होगी ? के लेखक धर्म चंद्र पोद्दार ने रविवार को रांची में देवघर के अति प्रसिद्ध समाजसेवी और देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद बाजला को अपनी पुस्तक 'सुबह कब होगी ?' भेंट की

जमशेदपुर- जमशेदपुर के साहित्यकार धर्म चन्द्र पोद्दार ने बताया कि पुस्तकें केवल ज्ञान का माध्यम नहीं होती, बल्कि वे समाज के सामने उपस्थित प्रश्नों, चुनौतियों और संभावनाओं को समझनें तथा उनके समाधान की दिशा में चिंतन को प्रेरित करने का कार्य भी करती है

पुस्तक सुबह कब होगी ? के लेखक धर्म चंद्र पोद्दार ने रविवार को रांची में देवघर के अति प्रसिद्ध समाजसेवी और देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद बाजला को अपनी पुस्तक ‘सुबह कब होगी ?’ भेंट की।
श्री पोद्दार ने बताया कि पुस्तक भेंट करने का यह अवसर साहित्य, सामाजिक चिंतन एवं जनजागरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था।
इस अवसर पर बिमल पोद्दार, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) एवं मुरारी लाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।



