Uncategorized

ब्रह्मा कुमारीज के नशा मुक्ति भारत महाअभियान बस यात्रा में जमशेदपुर के कोने-कोने में पहुँचकर हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति भारत महाअभियान” के अंतर्गत आयोजित बस यात्रा के प्रथम चरण का आज मानगो स्थित आशियाना अनंता अपार्टमेंट में प्रेरणादायी वातावरण के बीच समापन हुआ। 7 अगस्त से पिछले 20 दिनों से चल रही इस यात्रा ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। बस यात्रा के दौरान बिष्टुपुर से टेल्को, विजय गार्डन से बाराद्वारी, मानगो, जुगसलाई, परसुडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान की टीम ने 300 से अधिक स्कूल-कॉलेजों, 100 से अधिक पार्कों एवं अपार्टमेंट परिसरों तथा विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया

ब्रह्मा कुमारीज के नशा मुक्ति भारत महाअभियान बस यात्रा में जमशेदपुर के कोने-कोने में पहुँचकर हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

जमशेदपुर- नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारीज द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति भारत महाअभियान” के अंतर्गत आयोजित बस यात्रा के प्रथम चरण का आज मानगो स्थित आशियाना अनंता अपार्टमेंट में प्रेरणादायी वातावरण के बीच समापन हुआ। 7 अगस्त से पिछले 20 दिनों से चल रही इस यात्रा ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
बस यात्रा के दौरान बिष्टुपुर से टेल्को, विजय गार्डन से बाराद्वारी, मानगो, जुगसलाई, परसुडीह सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। अभियान की टीम ने 300 से अधिक स्कूल-कॉलेजों, 100 से अधिक पार्कों एवं अपार्टमेंट परिसरों तथा विभिन्न चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशनों, मंदिरों, गुरुद्वारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान की सबसे विशेष और सकारात्मक बात यह रही कि केवल नशा करने वाले ही नहीं, बल्कि नशे से दूर रहने वाले लोगों ने भी इस महाअभियान से जुड़कर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। युवाओं से लेकर विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने एक स्वर में नशे से दूर रहने और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। इस प्रकार यह अभियान केवल नशा छोड़ने तक सीमित न रहकर नशामुक्त समाज के लिए सामूहिक जनसंकल्प का रूप लेता गया।
प्रथम चरण के समापन अवसर पर आशियाना अनंता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आगामी चरण के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, एस.एस. एकेडमी के ओनर एवं एडवोकेट प्रिंस सिंह, पूर्व जीएसटी कमिश्नर रतन गुप्ता, बिल्डर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी विकास सिंह, मधुबन, माउंट आबू से आए वक्ता भाई कमल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी भगवान भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मैं ब्रह्माकुमारीज को बधाई देती हूँ। वे बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। नशा मुक्ति आज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रमुख विषय है। मैं अभियान के अगले चरण के लिए अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देती हूँ।”
समापन अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नशामुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यह दीप केवल प्रथम चरण के समापन का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाले चरणों में नशामुक्ति की ज्योति को और दूर तक पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक बना।
अभियान के द्वितीय चरण की यात्रा अब और व्यापक क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। अगले चरण में बस यात्रा बरकुंडा से चाकुलिया, चाकुलिया से चक्रधरपुर, तत्पश्चात तातिसिलवे, पतरातू, हजारीबाग होते हुए गया तक जाएगी। द्वितीय चरण लगभग 18 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, प्रतिज्ञा एवं नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज का यह महाअभियान इस संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है कि नशामुक्त भारत केवल नशा करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का संकल्प है। जब नशा न करने वाला व्यक्ति भी किसी एक व्यक्ति को नशे से बचाने का संकल्प लेगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र वास्तविक अर्थों में नशामुक्त बन सकेगा
नशा मुक्ति भारत महाअभियान बस यात्रा में
की एकेडमी के ओनर एवं एडवोकेट प्रिंस सिंह, पूर्व जीएसटी कमिश्नर रतन गुप्ता, बिल्डर एवं सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी विकास सिंह, मधुबन, माउंट आबू से आए वक्ता भाई कमल, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी भगवान भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मैं ब्रह्माकुमारीज को बधाई देती हूँ। वे बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। नशा मुक्ति आज का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रमुख विषय है। मैं अभियान के अगले चरण के लिए अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद देती हूँ।”
समापन अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नशामुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। यह दीप केवल प्रथम चरण के समापन का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाले चरणों में नशामुक्ति की ज्योति को और दूर तक पहुँचाने के संकल्प का प्रतीक बना।
अभियान के द्वितीय चरण की यात्रा अब और व्यापक क्षेत्र में नशामुक्ति का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी। अगले चरण में बस यात्रा बरकुंडा से चाकुलिया, चाकुलिया से चक्रधरपुर, तत्पश्चात तातिसिलवे, पतरातू, हजारीबाग होते हुए गया तक जाएगी। द्वितीय चरण लगभग 18 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद, प्रतिज्ञा एवं नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

ब्रह्माकुमारीज का यह महाअभियान इस संदेश के साथ आगे बढ़ रहा है कि नशामुक्त भारत केवल नशा करने वाले व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक का संकल्प है। जब नशा न करने वाला व्यक्ति भी किसी एक व्यक्ति को नशे से बचाने का संकल्प लेगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र वास्तविक अर्थों में नशामुक्त बन सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!