Uncategorized

इनर व्हील का सावन उत्सव समारोह – फन एंड फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा फन एंड फेलोशिप के अंतर्गत जे.के. रेजीडेंसी होटल में सावन उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक क्विज़ और खेलों का आनंद लिया। सभी सदस्य सुंदर पारंपरिक सावन परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और जमकर नृत्य कर सावन की खुशियां मनाईं

इनर व्हील का सावन उत्सव समारोह – फन एंड फेलोशिप कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर – इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा फन एंड फेलोशिप के अंतर्गत जे.के. रेजीडेंसी होटल में सावन उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 20 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक क्विज़ और खेलों का आनंद लिया। सभी सदस्य सुंदर पारंपरिक सावन परिधानों में सजी-धजी नजर आईं और जमकर नृत्य कर सावन की खुशियां मनाईं। इस आयोजन ने सदस्यों के बीच मित्रता, आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द को और मजबूत किया। हंसी-खुशी और उमंग से भरा यह सावन उत्सव सभी के लिए एक यादगार अवसर बन गया।
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष संचिता डे, सचिव मधुमिता रॉय एवं ISO विनिता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग पीपी इरा बंद्योपाध्याय का रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!