Uncategorized

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की नई जिला कमेटी का सम्मान, समाजसेवा का लिया संकल्प

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन पूर्वी सिंहभूम की नई जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत में साकची स्थित अशोक इन होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संरक्षक एवं समाजसेवी अवधेश कुमार के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के मुख्य संरक्षक रंगनाथ प्रसाद थे। समारोह में नई जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें समाजसेवा और समाज के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की नई जिला कमेटी का सम्मान, समाजसेवा का लिया संकल्प

जमशेदपुर- राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन पूर्वी सिंहभूम की नई जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान एवं स्वागत में साकची स्थित अशोक इन होटल में भव्य समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का आयोजन संगठन के संरक्षक एवं समाजसेवी अवधेश कुमार के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि संगठन के मुख्य संरक्षक रंगनाथ प्रसाद थे। समारोह में नई जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया तथा उन्हें समाजसेवा और समाज के हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज को एकजुट करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। मुख्य संरक्षक रंगनाथ प्रसाद ने बड़ी घोषणा करते हुए साहू समाज को महंगे क्षेत्र में 50 लोगों के बैठने की सुविधा वाले कार्यालय के लिए मात्र एक रुपये प्रतिमाह किराये पर स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा की। समाज के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने वाले दानदाता के प्रति उपस्थित लोगों ने आभार जताया। जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज का कल्याण, शिक्षा और विकास है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जाति प्रमाण पत्र आसानी से बनवाने की मांग को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभार भी सौंपे गए। मानगो क्षेत्र की जिम्मेदारी रंजीत कुमार साव, जुगसलाई-बागबेड़ा क्षेत्र की शिवलोचन साव, बिरसानगर की राम कुमार साहू और भुइयांडीह क्षेत्र की अशोक साहू को दी गई। अन्य क्षेत्रों के प्रभारियों की घोषणा जल्द की जाएगी। समारोह में जिला अध्यक्ष राकेश साहू, महामंत्री अशोक साहू, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष शिवलोचन साव, रंजीत कुमार साव महिला अध्यक्ष पूजा साहू, युवा अध्यक्ष गौतम साहू, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सपन साहू उमेश साहू कामता प्रसाद सत्यदेव प्रसाद विदेशी साहू चंद्रिका प्रसाद कमलेश साहू सरवन साहू मनोज साहू मीना देवी सत्यदेव प्रसाद प्रताप साहू राम साहू मनोज साहू राजू साहू सतनारायण प्रसाद शोभा साहू शैलेंद्र कुमार कन्हैया मास्टर अरुण साहू शेखर साहू पहलाद साहू आनंद गुप्ता गणेश साहू अशोक साहू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!