जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी – सरयू राय
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर और खरकई नदी पांच मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का पानी लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति वर्ष 2008 में आई बाढ़ के पानी से थोड़ी ही नीचे है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रात में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है

जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी – सरयू राय


जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर और खरकई नदी पांच मीटर ऊपर बह रही है। दोनों नदियों का पानी लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति वर्ष 2008 में आई बाढ़ के पानी से थोड़ी ही नीचे है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को रात में विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260819_054057-225×300.jpg" alt="" width="225" height="300" class="alignnone size-medium wp-image-29725"
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=qmjmSvM2XuwkZo71
अनेक इलाकों का भ्रमण करने के बाद श्री राय ने कहा कि उन्होंने जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए उपायुक्त से प्रशासन, मानगो नगर निगम, जेएनएसी और टाटा यूआईएसएल को तैनात रहने का आदेश जारी करने के लिए कहा है। उपायुक्त ने बताया है कि प्रशासन दोपहर बाद तीन बजे से तैनात है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। सभी सामुदायिक भवनों और स्कूलों में बाढ़ पीड़ितों के रहने और भोजन की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=cY9YAnDQasWnXUnO
सरयू राय ने बताया कि जदयू के कार्यकर्ता और नेता कदमा, सोनारी और मानगो के निचले इलाकों में पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों की व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशासन, जेएनएसी और मानगो नगर निगम के साथ तालमेल बिठाकर पीड़ितों तक सहायता पहुंचाना सुनिश्चित कराने के लिए लगे रहने का अनुरोध किया है।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=J2bixLI5lwZ3FFu8
उन्होंने कहा कि उन्होंने कुँअर बस्ती, श्याम नगर सहित कई बाढ़ग्रस्त इलाकों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया और मानगो नगर निगम तथा जेएनएसी द्वारा की जा रही व्यवस्था में मदद की।
https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=U9VaTMrvxk7nPzt8
सरयू राय ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को भी विशेष रूप से तैनात रहने की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर और जंपर की जांच करने तथा यदि बिजली की लाइन बंद करनी पड़े तो हैलोजन आदि वैकल्पिक प्रकाश की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है।



