Uncategorized

आजादी को सहेजना हमारा धर्म, तिरंगे को सलामी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन – डॉ. गोस्वामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हर भारतीय का दायित्व है। जब हम तिरंगे को सलामी देते हैं तो वह केवल राष्ट्रध्वज को नमन नहीं होता, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि होती है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया

आजादी को सहेजना हमारा धर्म, तिरंगे को सलामी स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन – डॉ. गोस्वामी

जमशेदपुर- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हर भारतीय का दायित्व है। जब हम तिरंगे को सलामी देते हैं तो वह केवल राष्ट्रध्वज को नमन नहीं होता, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि होती है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

वे रानीकुदर में भाजपा बिष्टुपुर मंडल के पूर्व महामंत्री सन्नी सिंह की ओर से आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। स्वतंत्रता हासिल करना जितना महत्वपूर्ण था, उतना ही महत्वपूर्ण अब इसकी रक्षा करना और इसे सहेजकर रखना है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को आजादी के वास्तविक अर्थ को समझना होगा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।

कार्यक्रम के आयोजक सन्नी सिंह ने कहा कि आजादी का अर्थ स्वेच्छाचारिता या व्याभिचार नहीं है। संविधान ने नागरिकों को अधिकार और स्वतंत्रता दी है, लेकिन इन अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि हम कुछ भी बोलें। हमें अपनी बात रखते समय देशहित और सामाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां नागरिकों को संविधान के तहत अनेक स्वतंत्रताएं प्राप्त हैं। लोकतंत्र में मिली आजादी का सम्मान करना जरूरी है, लेकिन उसका गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सुररंजन राय, अरविंद सिंह, वंदना सिंह और ललन द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!