शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा , पूर्व सीएम चंम्पाई सोरेन रहे उपस्थित
स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ और झारखंड के शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। 14 और 15 अगस्त 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कुल 32 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया

शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, 32 टीमों ने लिया हिस्सा , पूर्व सीएम चंम्पाई सोरेन रहे उपस्थित

जमशेदपुर – स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ और झारखंड के शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति एवं सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। 14 और 15 अगस्त 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कुल 32 फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह टूर्नामेंट अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति और सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद कालीपदो भुइयाँ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था, इसके अलावा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में पहुँचे। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंम्पाई सोरेन ने कहा कि आज 20 दिन हो चुकी हैं,छात्र रांची में आंदोलन कर रहें, छात्र सड़क पर हैं और जेपीएससी, जेएसएससी परीक्षाओं की गड़बड़ी कि सीबीआई से जाँच कराने की मांग कर रहें हैं लेकिन सरकार चुप है । प्रसासन द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज भी बरसाया गया काफ़ी दुःख लगता हैं, स्वतंत्रता दिवस मना रहें हमारे पूर्वजो ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया तभी जाकर देश आजाद हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया और विजेता टीम को शील्ड, ट्रॉफी, जर्सी और 11 साइकिल पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया । मौके पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी अपने संबोधन से खिलाड़ियों में जोश भरा और उत्साह वर्धन किया। साथ ही उप विजेता टीम को शील्ड,ट्रॉफी,जर्सी और 09 साइकिल पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया । टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का परिचय दिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ-साथ झारखंड के शहीद काली पदो भुईयां के योगदान और स्मृति को सम्मान देना भी रहा। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी मौजूद रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और विभिन्न मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजन समिति की ओर से प्रथम विजेता अर्पित स्पोर्टिंग क्लब बागुनहातु को 11 साइकिल,शील्ड,ट्रॉफी एवं उप विजेता टीम भानिया स्पोर्टिंग क्लब सीतारामडेरा को 09 साइकिल,शील्ड ट्रॉफी, तृतीय विजेता जगन्नाथ एफ.सी बर्मामाइंस को 07 साइकिल, शील्ड, ट्रॉफी तथा चतुर्थ विजेता टीम भुईयां समाज विकास समिति सीतारामडेरा को साइकिल, जर्सी, शील्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गोलकीपर, रेफरी एवं लाइनसमेन को भी पुरस्कार देकर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
आयोजन के तहत महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महिला प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इसमें चार महिला टीमों ने भाग लिया। महिला खिलाड़ियों ने भी मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। महिला खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मान किया गया!
समापन समारोह में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और आपसी भाईचारे की सीख देता है। ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाना चाहिए। उन्होंने शहीद काली पदो भुईयां की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के अधिवक्ता बिप्लव भुईयां ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल फुटबॉल मुकाबले कराना नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से सकारात्मक दिशा देना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक ही मंच पर खेलने का अवसर मिलने से आपसी जुड़ाव और खेल प्रतिभा दोनों को बढ़ावा मिलता है। फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ 14 अगस्त को किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के चरण कमलों द्वारा किया गया था ।
समारोह में निमाई मंडल, कुंज विभार, रविन्द्र भट्टाचार्य, दीपक मंडल, भोला सिंह, धीरेन्द्र सिंह, राकेश भुईयां, मन्नू मंडल, चैतन मुखी, राहुल साव, कमल राम यादव, राज भुईयां, निरंजन तांती, लखी भुईयां, शिबू नामता, जोनी भुईयां, विक्की भुईयां, महावीर राम, श्याम पदो भुईयां, सुखदेव भुईयां, धोनी भुईयां, शंकर करुआ, बैजू साव, हाथी नामता, मंगल नायक, सुनील दास, मिथलेश कुमार, आशीष भुईयां, सोनू दास, नारायण श्यामल समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।




