श्री विनायक इवेंट्स द्वारा ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन: पारंपरिक गीतों और हरियाली के बीच झूमीं सहेलियां
भारतीय संस्कृति, प्रकृति की हरियाली और उल्लास के प्रतीक सावन मास के उपलक्ष्य में श्री विनायक इवेंट्स द्वारा एक भव्य 'सावन सहेली मिलन समारोह' का आयोजन साकची के एक होटल में किया गया। इस उत्सव में 60 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को अपनी ऊर्जा व पारंपरिक परिधानों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष,कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद,झामुमो नेत्री चरनजीत कौर भाटिया,आशा सिंह,पूनम वर्मा,प्रीति गुप्ता,आरफीन अशरफ शामिल हुवे,आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

श्री विनायक इवेंट्स द्वारा ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन: पारंपरिक गीतों और हरियाली के बीच झूमीं सहेलियां

जमशेदपुर- भारतीय संस्कृति, प्रकृति की हरियाली और उल्लास के प्रतीक सावन मास के उपलक्ष्य में श्री विनायक इवेंट्स द्वारा एक भव्य ‘सावन सहेली मिलन समारोह’ का आयोजन साकची के एक होटल में किया गया। इस उत्सव में 60 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे माहौल को अपनी ऊर्जा व पारंपरिक परिधानों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष,कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष मंजीत आनंद,झामुमो नेत्री चरनजीत कौर भाटिया,आशा सिंह,पूनम वर्मा,प्रीति गुप्ता,आरफीन अशरफ शामिल हुवे,आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पूरा हॉल हरे रंग के खूबसूरत गुब्बारों, और सावन की थीम पर आधारित मनमोहक कलाकृतियों से सजाया गया था। समारोह में शामिल सभी महिलाएं पारंपरिक हरी साड़ियों, लहरिया और आकर्षक श्रृंगार में नजर आईं।
गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों की धूम
उत्सव के दौरान महिलाओं और सहेलियों के बीच आपसी प्रेम व सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए कई तरह की मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसके विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया,महिलाओं ने ढोलक की थाप पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
‘सावन क्वीन’ बनी मीना प्रसाद,उनके आत्मविश्वास,पहनावे और प्रस्तुति के आधार पर आकर्षक उपहार व ‘सावन क्वीन’ के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा ‘सर्वश्रेष्ठ श्रृंगार’ के लिए जोनी सिंह और ‘सर्वश्रेष्ठ नृत्य’ के लिए संदीप कौर विजयेता रही,सभी को उपहार,स्मृति चिन्ह
वा अन्य पुरस्कार भी बांटे गए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में मिताली दास गुप्ता एवं गुरदयाल सिंह कोटली रहे
श्री विनायक इवेंट्स की लवली सिंह ने इस मौके पर कहा कि सावन उत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जुड़ने का पर्व है। हमारा उद्देश्य आधुनिकता के इस दौर में महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है जहां वे अपनी सहेलियों के साथ फुर्सत के कुछ पल बिता सकें और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को खुलकर जी सकें।
समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए सात्विक भोजन का आनंद लिया,श्री विनायक इवेंट्स की लवली सिंह,जगजीत सिंह,सुमित मिश्रा, परमिंदर सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

