Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रमाडा होटल के रूफटॉप पर ‘उमामी’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल के रूफटॉप पर अत्याधुनिक ‘उमामी’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का रविवार को दीप प्रज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ. उदघाटन के साथ ही रेस्टोरेंट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. रेस्टोरेंट का उदघाटन टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक स्वर्गीय जे. जे. ईरानी की धर्मपत्नी सह प्रख्यात समाजसेवी डेजी ईरानी, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुन्दर रामम ने संयुक्त रूप से किया

रमाडा होटल के रूफटॉप पर ‘उमामी’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर- बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल के रूफटॉप पर अत्याधुनिक ‘उमामी’ मल्टी-क्यूज़ीन रेस्टोरेंट का रविवार को दीप प्रज्वलन के साथ भव्य शुभारंभ हुआ. उदघाटन के साथ ही रेस्टोरेंट को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. रेस्टोरेंट का उदघाटन टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक स्वर्गीय जे. जे. ईरानी की धर्मपत्नी सह प्रख्यात समाजसेवी डेजी ईरानी, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट डी. बी. सुन्दर रामम ने संयुक्त रूप से किया. होटल परिवार की ओर से रितु कपिला एवं दलजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया समारोह में टी. मुखर्जी, अमिताभ बख्शी सहित शहर के कई उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
रूफटॉप पर विकसित ‘उमामी’ में भारतीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय व्यंजनों के साथ पारिवारिक समारोह, सामाजिक एवं कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. उदघाटन के दौरान अतिथियों ने रेस्टोरेंट की आकर्षक आंतरिक सज्जा, विश्वस्तरीय आर्किटेक्चर, मनमोहक रूफटॉप वातावरण, उत्कृष्ट सेवा और स्वादिष्ट व्यंजनों की सराहना की. होटल प्रबंधन ने बताया कि ‘उमामी’ का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक अतिथि को आत्मीय आतिथ्य और यादगार अनुभव प्रदान करना है. प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह रेस्टोरेंट जल्द ही जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आनेवाले पर्यटकों और व्यावसायिक आगंतुकों के लिए भी पसंदीदा डाइनिंग डेस्टिनेशन बनेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!