Uncategorized

दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सुनहरा अवसर: RWS (Reading Without Seeing) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

दृष्टिबाधित व्यक्तियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से EnAble India द्वारा दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के सहयोग से RWS - _Reading Without Seeing_ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आज बुधवार, 05 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय आम बागान, दुर्गापूजा मैदान साकची, जमशेदपुर – 831001 में आयोजित हुआ

दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए सुनहरा अवसर: RWS (Reading Without Seeing) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

जमशेदपुर – दृष्टिबाधित व्यक्तियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से EnAble India द्वारा दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के सहयोग से RWS – _Reading Without Seeing_ प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम आज बुधवार, 05 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय आम बागान, दुर्गापूजा मैदान साकची, जमशेदपुर – 831001 में आयोजित हुआ

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु
कार्यक्रम में बेंगलुरु से आए प्रशिक्षक समीर अहमद एवं जे. सी.* ने प्रतिभागियों को डिजिटल उपकरणों के प्रभावी संचालन तथा मोबाइल स्क्रीन रीडर के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को:
– मोबाइल स्क्रीन रीडर के जेस्चर
– सुलभ मोबाइल एप्लिकेशन
– शिक्षा, दैनिक जीवन, स्वतंत्र गतिशीलता एवं रोजगार में सहायक असिस्टिव टेक्नोलॉजी एवं उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।

सहभागिता
कार्यक्रम में दिव्य ज्योति नितिन विद्यालय, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड* तथा *टाटा स्टील फाउंडेशन – सबल सेंटर* सहित विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों के दृष्टिबाधित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जगन्नाथ बेहरा, पूर्वी घोष, धीरज कुमार शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, नरेश कुमार, अजीत कुमार, राजकुमार सिंह, श्याम शर्मा,अंशिका कुमारी, शिल्पी सिंह, प्रिया कुमारी* तथा *टाटा स्टील फाउंडेशन – सबल सेंटर से मीना देवी, रवि शास्त्री, अमर शर्मा, रीमा भट्टाचार्य, सुनीता एवं जे. बेहरा* सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों से परिचित कराकर उन्हें शिक्षा, संचार, रोजगार और दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना था। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक दृष्टिबाधित व्यक्तियों तक डिजिटल सशक्तिकरण की पहल को पहुँचाने का संकल्प दोहराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!