Uncategorized

भारत मंडपम में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो–2026 में एनआईटी जमशेदपुर को प्रथम पुरस्कार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने 25 से 27 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो–2026 में प्रदर्शक (एक्जीबिटर) के रूप में सहभागिता की। संस्थान को इस अवसर पर उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। तीन दिवसीय इस एक्सपो में ग्रामीण समुदायों, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यह आयोजन सरकारी योजनाओं, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उद्योग-केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन और प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ

भारत मंडपम में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो–2026 में एनआईटी जमशेदपुर को प्रथम पुरस्कार

नई दिल्ली- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने 25 से 27 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो–2026 में प्रदर्शक (एक्जीबिटर) के रूप में सहभागिता की। संस्थान को इस अवसर पर उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तीन दिवसीय इस एक्सपो में ग्रामीण समुदायों, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। यह आयोजन सरकारी योजनाओं, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा उद्योग-केंद्रित शैक्षणिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन और प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।

इस प्रदर्शनी में एनआईटी जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के डॉ. दीपक कुमार एवं डॉ. आलोक कुमार राय ने किया। उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान उपलब्धियों तथा नवाचार संबंधी पहलों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही, उन्होंने आगंतुकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें संस्थान के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, अनुसंधान गतिविधियों एवं उद्योगोन्मुख पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!