Uncategorized

श्री श्याम गुणगान बाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, दिसंबर में होगा दो दिवसीय भव्य श्री श्याम महोत्सव

वर्ष 2008 से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री श्याम प्रभु की भक्ति से जोड़ने वाली प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक जुगसलाई में संपन्न हुई। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय करते हुए दिसंबर 2026 में दो दिवसीय भव्य श्री श्याम महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी की गई

श्री श्याम गुणगान बाल मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, दिसंबर में होगा दो दिवसीय भव्य श्री श्याम महोत्सव

जमशेदपुर- वर्ष 2008 से धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री श्याम प्रभु की भक्ति से जोड़ने वाली प्रतिष्ठित संस्था श्री श्याम गुणगान बाल मंडल की महत्वपूर्ण बैठक जुगसलाई में संपन्न हुई। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही आगामी धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय करते हुए दिसंबर 2026 में दो दिवसीय भव्य श्री श्याम महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी की गई।

बैठक का संचालन मुख्य संरक्षक दीपक सोंथालिया के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संस्था की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने, अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को श्री श्याम प्रभु की भक्ति से जोड़ने तथा सेवा कार्यों को विस्तार देने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर अपने सुझाव भी रखे।

नई कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से मनोज शर्मा को अध्यक्ष, घनश्याम खंडेलवाल को उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा को सचिव, सुमित शर्मा को सह सचिव, विमल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा सौरभ अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया और उनसे संस्था की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी तथा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही युवाओं और बच्चों को भी संस्था से जोड़कर भक्ति, सेवा और संस्कार की भावना को मजबूत किया जाएगा।

बैठक का मुख्य आकर्षण आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम महोत्सव की घोषणा रही। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूरी श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया जाएगा, वहीं हजारों की संख्या में श्याम भक्तों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में आकर्षक श्याम दरबार, भजन संध्या, पुष्प एवं अलौकिक श्रृंगार, प्रसाद वितरण तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी योजना बनाई जा रही है।

नवगठित कार्यकारिणी ने संकल्प लिया कि श्री श्याम प्रभु की असीम कृपा से संस्था भविष्य में भी सेवा, संस्कार और भक्ति के मार्ग पर निरंतर कार्य करती रहेगी तथा समाज में धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

बैठक में जितेंद्र धूत, संजय अग्रवाल, मनीष पुरोहित, पंकज शर्मा, चंदन शर्मा, राजकुमार मित्तल, जितेश अग्रवाल, रितिक खिरवाल, गौरव गोयल, जोनी भालोटिया, नीतिश गोयल, अनिकेत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, गोविंद साबू सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आगामी श्री श्याम महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!