करंट से मृत मजदूर के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा, मेयर सुधा गुप्ता की पहल से बनी सहमति
मानगो नगर निगम क्षेत्र में जयपाल कॉलोनी से बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर चेतन यादव की दुखद मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजनों को ठेकेदार की ओर से 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया गौरतलब है कि मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के पेशम गांव के निवासी थे। घटना के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने कल ही पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कार्य करने वाले एजेंसी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, देर रात परिजन जमशेदपुर पहुंचे थे

करंट से मृत मजदूर के परिजनों को मिला 10 लाख रुपये का मुआवजा, मेयर सुधा गुप्ता की पहल से बनी सहमति
जमशेदपुर- मानगो नगर निगम क्षेत्र में जयपाल कॉलोनी से बालीगुमा टंकी तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान करंट लगने से मजदूर चेतन यादव की दुखद मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजनों को ठेकेदार की ओर से 10 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया गया
गौरतलब है कि मृतक चेतन यादव गिरिडीह जिले के पेशम गांव के निवासी थे। घटना के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने कल ही पीएचडी विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं कार्य करने वाले एजेंसी से वार्ता कर पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, देर रात परिजन जमशेदपुर पहुंचे थे।
गिरिडीह से आए जनप्रतिनिधियों, मृतक के परिजनों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वित प्रयास से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई गई।
मेयर सुधा गुप्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोने की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिलना आवश्यक था। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मुआवजा प्राप्त होने के बाद मृतक के परिजन अपने पैतृक गांव गिरिडीह के लिए रवाना हो गए।



